धृतराष्ट्र सिंहासन हुआ



तिहाड़ के कमरों से
कैदी जा रहे विदेश
अब ओलंपिक भी
कराएगा भ्रष्टाचारियों की रेस
धृतराष्ट्र सिंहासन हुआ
और राजमाता  सवार्थी
अर्जुन अन्ना हो गए
बाबा हुए है सारथि

क्या खूब थानेदार है
जानता पे जुर्माना लगे
चोर चोरी कर रहे
कोई उंगली उठाए ना
जो उंगली करे
उस पे  ही धारा लगे
चोर थानेदार को
जनता  से भी प्यारा लगे
धृतराष्ट्र सिंहासन हुआ
और राजमाता  सवार्थी


जज भी वो मुजरिम भी वही
इल्जाम न लगाइए
इल्जाम जो लगाइए
तो सबूत तगड़े लाइए
सबूतों को स्वाहा करे
जनता जब भी आह करे
सत्ता वाह वाह करे
धृतराष्ट्र सिंहासन हुआ
और राजमाता  सवार्थी


दिल्ली अब सुनती नहीं 
मूक बधिर हो गई 
उंगलिया कटने लगे 
की मुट्ठी में कर लो ताकतें
एकता का बल दिखा 
अब नयी हलचल दिखा 
कान के पर्दे हिले 
आवाज़ होनी चाहिए
बेहतर कल की कोशिशें
आज होनी चाहिए

अर्जुन अन्ना हो गए

बाबा हुए है सारथि

: शशिप्रकाश सैनी


Comments

  1. Khoob! Shashi aap bale yeh comment delete karo beshak par zara check karo ki kahin second stanza mein janta jaanta ho gayi yah jaanta hi wahan sahi hai (do jagah!).

    ReplyDelete
  2. hmmm nice shashi , bahut achcha kaha aap ne...thot wuld inform u am too occupied with launch of my book ech is on 28th n thn am traveeling on 30th ..will b able to o the nedful in d 1st week...am so soory.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

इंसान रहने दो, वोटो में न गिनो

रानी घमंडी