Posts

Showing posts with the label Friendship

मुश्किलात में न भागे न मिले पीठ दिखाने वाले

मुश्किलात में न भागे न मिले पीठ दिखाने वाले खुदा ने दोस्त दिए डटकर साथ निभाने वाले जब रात घनी थी अंधेरा था बहोत रिश्ते थे हाथ पकड़ राह बताने वाले ज़िंदगी दर्द देती रही इश्क गम देता रहा ऐसे मिले यार जो रोते से हँसाने वाले और खुदा से दुआ क्या मांगता “सैनी” वो थे तेरी हर दुआ में हाथ उठाने वाले :शशिप्रकाश सैनी