Posts

Showing posts from 2022

रिश्ते मर गए

 ननिहाल है किस हाल है  किसको बताए हम  पीपल उखड़ गया  पत्ते झड़ गए  कहाँ यादे बसाए हम कौन रहता साथ हरदम रिश्तों की गिनती है कम कम  वक्त के आगे  सभी सब हार जाते हैं  हैं यहां किसको पता  किस पार जाते हैं  घर भी अपना घर नहीं है  सब यहाँ ईंटे गिराते हैं  बाप ने जो घर बनाया  वहीं दीवारें उठाते हैं  पुश्तों की धरती पे हम ऐसे बिखर गए  लोग कैसे क्या हुए  रिश्ते ही मर गए  आम को जड़ से उखाड़  अमरूद को हिस्सों में डाला  बट गई बचपन की यारी  बट गई यादें हैं सारी मतलब के रिश्तों के आगे दिन बदल गए  काम जब सारा निकल गया तो दिल बदल गए  @kavishashi26

छठ पर जाएंगे घर

Image
कभी देश में परदेश में चाहे हो कौनों भेष में  कहीं गाड़ियों में चल रहा  या उम्र भर पैदल रहा    सब साल भर की छुट्टियाँ  वो मोतियों सी सहेजता  कोई पूछ ले अगर उसे  इस दौलत का करोगे क्या? बड़ी मासूमियत से कहता  छठ पर जाएँगे घर भियाँ!   कोई confirm पे चढ़ा हुआ  कहीं RAC पे लगा हुआ  कभी किसी कोने पड़ा हुआ  यहाँ आँखों में जगता सूर्य है  नदी का किनारा सज़ा हुआ  मंद मंद मुस्कानों से  सारा चेहरा भरा हुआ    वो निर्जला माँ की आस है  पूरे गाँव घर का विश्वास है  पिता के कंधों से कंधा मिलाएगा  नहाय खाय से पहले ही  मेरा लल्ला घर आएगा      घर तैयारियों में लगा हुआ  सारी रात रात जगा हुआ  यादों का भी झरना हुआ  जब घर में खरना हुआ  सब बैठे हैं मीठी भात खाने को  मन में नयी यादें बसाने को      साँसों में हलचल लिए  गन्ना फल नारियल लिए वो गंगा जी तक जा रहा  माँ का दौऊरा उठा रहा    ये ऐसी संस्कृति ऐसी सभ्यता है  जहाँ डूबते को भी प्रणाम है  पहला अर्घ्य उसी के नाम है  उगते सूर्य को उषा अर्घ्य है  छठ ही तो छठी का स्वर्ग है    माथे से सुहागिन की नाक तक  सिंधूर की आभा है एकटक  होठों पे सबके हँसी बसी  ठेकुआ के दीवाने