Posts

रिश्ते मर गए

 ननिहाल है किस हाल है  किसको बताए हम  पीपल उखड़ गया  पत्ते झड़ गए  कहाँ यादे बसाए हम कौन रहता साथ हरदम रिश्तों की गिनती है कम कम  वक्त के आगे  सभी सब हार जाते हैं  हैं यहां किसको पता  किस पार जाते हैं  घर भी अपना घर नहीं है  सब यहाँ ईंटे गिराते हैं  बाप ने जो घर बनाया  वहीं दीवारें उठाते हैं  पुश्तों की धरती पे हम ऐसे बिखर गए  लोग कैसे क्या हुए  रिश्ते ही मर गए  आम को जड़ से उखाड़  अमरूद को हिस्सों में डाला  बट गई बचपन की यारी  बट गई यादें हैं सारी मतलब के रिश्तों के आगे दिन बदल गए  काम जब सारा निकल गया तो दिल बदल गए  @kavishashi26

छठ पर जाएंगे घर

Image
कभी देश में परदेश में चाहे हो कौनों भेष में  कहीं गाड़ियों में चल रहा  या उम्र भर पैदल रहा    सब साल भर की छुट्टियाँ  वो मोतियों सी सहेजता  कोई पूछ ले अगर उसे  इस दौलत का करोगे क्या? बड़ी मासूमियत से कहता  छठ पर जाएँगे घर भियाँ!   कोई confirm पे चढ़ा हुआ  कहीं RAC पे लगा हुआ  कभी किसी कोने पड़ा हुआ  यहाँ आँखों में जगता सूर्य है  नदी का किनारा सज़ा हुआ  मंद मंद मुस्कानों से  सारा चेहरा भरा हुआ    वो निर्जला माँ की आस है  पूरे गाँव घर का विश्वास है  पिता के कंधों से कंधा मिलाएगा  नहाय खाय से पहले ही  मेरा लल्ला घर आएगा      घर तैयारियों में लगा हुआ  सारी रात रात जगा हुआ  यादों का भी झरना हुआ  जब घर में खरना हुआ  सब बैठे हैं मीठी भात खाने को  मन में नयी यादें बसाने को      साँसों में हलचल लिए  गन्ना फल नारियल लिए वो गंगा जी तक जा रहा  माँ का दौऊरा उठा रहा    ये ऐसी संस्कृति ऐसी सभ्यता है  जहाँ डूबते को भी प्...

गमछा

Image
एके सादा कोई कपड़ा  ना समझा ए गुरू हम लोगन की शान ई गमछा है गुरू माथे पे बांधी जब तो ताज बनी गले में लिपटा के  जो निकले तो आवाज बनी सर पर रक्खा, जो मैंने गमछा तो पहाड़ तोड़ लिए कमर पर बांधा, जो मैंने गमछा तो राहे मोड़ लिए कभी मफलर, कभी मास्क कभी रूमाल बनी जेठ की लू जो चली ये सर की ढाल बनी कमर में लिपटा ली  तो इज्जत आदर ये बनी गर थक कर कहीं लेटे तो बिछोना चादर ये बनी : शशिप्रकाश सैनी 

यह शहर बनारस है

Image
एक शहर है जहाँ इत्मीनान और ठहर है वो इतिहास से पुराना है अपनी शर्तों पर अड़ा है एक साथ भूत , भविष्य   और वर्तमान में खड़ा है क्योंकि बाबा विश्वनाथ की   छत्रछाया में पड़ा है कभी गलियों में   कभी घाटों में पला है   उसके पास चाट है   मिठास है और ठंडई है   जहाँ सब गुरु हैं   कोई चेला नहीं   वो अपना लेता है सबको   यहाँ कोई अकेला नहीं यहाँ गंगा की लहरें हैं   अस्सी पे अठखेलियाँ हैं   मणिकर्णिका पे मोक्ष है   लंका पे महामना हैं   जिन्होंने बोया   विद्या का कल्पवृक्ष है   इसकी हर बात में रस है   यह शहर बनारस है   - शशिप्रकाश सैनी   #Sainiऊवाच #Hindi #Poetry

एक रात बगल में पौआ था

एक सांस में रख डाली बिन चखने के चख डाली न कोयल थी ना कौआ था एक रात बगल में पौआ था सब नींद ख्वाब पे ताला जड़ मंज़िल वंज़िल के पार निकल इक करवट पर अड़े रहे हम बेसुध ही तो पड़े रहे न कोयल थी ना कौआ था एक रात बगल में पौआ था डिब्बी में एक ही सुट्टा था वो सच था बाकी झूठा था हम जला बुझा के पीते थे सच में झूठ भी जीते थे न कोयल थी ना कौआ था एक रात बगल में पौआ था : शशिप्रकाश सैनी #Sainiऊवाच #Hindi #poetry

मैं बैकबेंचर रहा हूँ

मैं बैकबेंचर रहा हूँ और हमेशा रहूँगा ! कितनी ही बार खदेड़ा गया हूँ पहली बेंच पे पर लौट आता हूँ  दूर क्लास के कोलाहल से शांति की तलाश में बुद्ध हूँ जैसे एक अश्वमेध चल रहा है मुझमें सोच के घोड़े चारों दिशाओं में दौड़ा रहा हूँ पीछे बैठा हूँ, पर पीछे नहीं हूँ अपनी एक अलग ही दुनिया बना रहा हूँ पीछे बैठा हूँ, पर पीछे नहीं हूँ कभी शोर का संगीत सुन लेता हूँ कभी अपने मन की चुप्पी सारे कोलाहल पे बुन देता हूँ जब तीसरी आँख खोलता हूँ तांडव कागजों पर ऊकेर देता हूँ पीछे बैठा हूँ, पर पीछे नहीं हूँ आज भी ज़िंदगी में  थोड़ा सा पीछे बैठता हूँ दुनिया के दाँव पेंच से परे अपनी ही मौज में चहकता हूँ हाँ, मैं बैकबेंचर रहा हूँ ! : शशिप्रकाश सैनी

दातुन

Image
Photo credit:  www.marcelaangeles.com मुँह में दातुन, कंधे पर गमछा और हाथ में बेत लिए एक उम्र दराज शख्स पोखरे की ओर से चला आ रहा है, रास्ते में रुक रुक कर वो कभी बुआई करते लोगों को बेत के इशारे से कुछ समझाता है, तो कभी घास करती औरतों से गलचौर करता है | इन महाशय को पूरा गाँव "दातुन" के नाम से जानता है | कभी इन्हें "मुनासीब राम" के नाम से भी जाना जाता था , पर अब कुछ ही पुरनिया लोग बचे होंगे जो इनका असली नाम जानते है | मुनासीब राम की बाजार में कभी एक दुकान हुआ करती थी,  चाय पकौड़ों और मकुनी की,  हाथ में स्वाद था मुनासीब के, पर था बड़ा आलसी,  वो तो भला हो उसकी बीवी का कम से कम बीवी के डर के मारे दुकान पर बैठा तो रहता था,  वरना तो बड़े लड़के के अफसर बनते ही दुकान कब की बंद कर देता | आज से करीब पंद्रह बरस पहले मुनासीब की मेहरारू गुजर गई और साथ साथ दुकान लगाने की पाबंदी भी खत्म हो गई,  तब तक तो छोटा लड़का भी बम्बई में पैर जमा चुका था | भगवान की मुनासीब पर हमेशा से ही दया दृष्टि बनी रही आज भी महीना शुरू होते ही दो दो मनी आडर आ पहुँचते हैं उसके के दरवाजे ...

आज बरसात हुई है

Image
आज बरसात हुई है पकौड़ों का मौसम है दिल में अरमान ज्यादा है घर में सामान कम है दुनिया को देख हम जलते रहे उम्र भर ऐसी जलन का कोई इलाज नहीं दिल में प्यार तो है पर घर में प्याज नहीं हरी मिर्च है बहोत बेसन सौ ग्राम भी नहीं ज़िंदगी की कढ़ाही भर पाए उस तेल का इंतजाम भी नहीं लोग कहते है चाय और पकौड़ो का रिश्ता अटूट है यहाँ तो जागी हुई नींदों के सारे ख्वाब झूठ है चाय पत्तियां तो है पर दूध नहीं हमारी डिक्शनरी में काली चाय का कोई वजूद नहीं  #Sainiऊवाच

एक कहानी डरी हुई है

कागज पर सन्नाटा पसरा  कलम ठिठक कर खड़ी हुई है  एक कहानी डरी हुई है  अगले मोड़ पर नया है पन्ना  नए नए ले किरदारों से  उसको बिलकुल नया है बनना  संकोचों से भरी हुई है  एक कहानी डरी हुई है पाठक का उत्साह न डूबे  लिखने है नित नए अजूबे लिख के पीछे हट जाती है  पंक्ति पंक्ति कट जाती है  संदेहों में पड़ी हुई है  एक कहानी डरी हुई है सिक्कों की बरसात बुलाए  लेखक के बटुए तक जाए सम्मानों का ढेर लगाए  सोचे हिंदी इंगलिश गाए  उम्मीदों से दबी हुई है  एक कहानी डरी हुई है  #Sainiऊवाच

मंतर चाहे जीने वाला

मंतर चाहे जीने वाला  रात आसव को पीने वाला   भसम करे जो ढेर से ताने दर्द हमारे सीने वाला बड़ी ही काली रातें देखीं   खू को मेरे अम्ल बनाए ऐसी तो बरसातें देखी छोड़ दे मनवा रोना धोना   ऐसा मैं चाहूँ जादू ढोना अंतर तक तर तर हो जाऊँ   ऐसा कोई मंतर चाऊँ भाग्य का रोड़ा तोड़ सके जो सुख की नदियाँ मोड़ सके जो सांसें डर के पार चलाऊँ   ऐसा कोई मंतर चाऊँ ‪#‎ Sainiऊवाच‬

मैंने कविता पढ़ना छोड़ दिया है

कुछ मेरे भीतर था जिंदा  जो बचपन जैसा था एक रात ऐसा डर आया   खुद से लड़ना छोड़ दिया है   हाँ! मैंने कविता पढ़ना छोड़ दिया है सपनों की सच्चाई देखी देखा टूटें अरमानों को प्रतिभा के माथे चढ़ चढ़ कर मन का मढ़ना छोड़ दिया है   हाँ! मैंने कविता पढ़ना छोड़ दिया है छोड़ सके तो, छोड़ मैं देता   कागज कलम सिहाई को लत अपनी ये तोड़ न पाया   भाव मैं गढ़ना छोड़ न पाया पर हाँ! मैंने कविता पढ़ना छोड़ दिया है ‪#‎ Sainiऊवाच‬

फेंक दे ढेला अंतरमन में

अनमने हैं ख्वाब सारे अनमनी हैं सांसें दुनियादारी हाथ लगी है कदमों को है फासें फेंक दे ढेला अंतरमन में अब की शोर मचा दें मध्म मध्म धड़कें कितना ले ऊंची नीची सांसें रात सुबह आलिंगन होगा अब की चल दे भोर देखने बरखा फिर से गीत गा रही चल जंगल में मोर देखने मन जंगल होने दो बनते हो बाग बगीचा क्यों जल कल कल होने दो पोखर में खुद को घींचा क्यों उस ओर तो खतरा है एक अंधकार में जाने का इस ओर दिलासा है जीते जी मर जाने का ‪#‎ Sainiऊवाच‬

शोर

शोर शोर शोर शोर शोर कहीं तालियों का शोर है  कहीं थालियों का शोर शोर शोर शोर शोर शोर कहीं खुशपुसाहटों का शोर कहीं दहाड़ता है शोर ये शोर शोर शोर शोर शोर दौड़ है तो शोर है  रूक गया तो शोर शोर शोर शोर शोर शोर चीख चीख कर दुआ कहीं पार्थना का शोर आसमां ये चुप रहे  जमीन का है शोर शोर शोर शोर शोर शोर दफ्तरों का शोर है  और बरतनों का शोर कभी शोर ताल दे गई  कभी शोर बेसुरी शोर शोर शोर शोर शोर बह रहा है शोर तो बदल राह शोर वोट का है शोर  तो नोट का है शोर शोर शोर शोर शोर शोर शोर की दो आंख है  कान भी हैं दो एक मुहँ उगल रहा  है बात बात शोर शोर शोर शोर शोर शोर ‪#‎ Sainiऊवाच‬

फुल टाइम लेखक की महत्ता

मानव इतिहास में हम दो तरीको से झांक सकते हैं, एक इतिहासकार के जिरए, दूसरा लेखक के माध्यम से. दोनों ही महत्वपूर्ण हैं, इतिहासकार आपको तथ्य से रूबरू करा सकता है, जैसे कोई शरीर हो कि ये आँख है, ये कान, ये दांत वगैरह वगैरह. दूसरी तरह उस काल का लेखक उस समय के समाज की आत्मा से आपको जोड़ता है और जितना आप समाज को समझेंगे उतना ही उनके इतिहास को समझना आसान होगा. किताबें महज किताबें भर नहीं ये "टाइम मशीन" हैं, जो आपको काल यात्रा कराने में सक्षम है जैसा कि मुझे प्रेमचंद और टैगोर पढ़ कर लगता है, आपको भी लगा होगा शायद. मैं यह दावा नहीं करता कि मैं आपने वाली पीढ़ियों के लिए वर्तमान काल का बिम्ब छोड़े जा रहा हूँ, मगर कोई और तो ये बिम्ब गढ़ ही रहा होगा कविताओं से, नाटकों और कहानियों से, फ़िल्मों से. आज हम पुराने दौर की किताबें पढ़ कर उस दौर को महसूस कर पा रहें हैं, समझ पा रहें है कि समाज का विकास कैसे हुआ और जब हम समाज का विकास समझते है तब हम ये भी समझ रहे होतें हैं, कि मानव विकास कैसे हुआ (मैं यहाँ शारीरिक विकास की बात नहीं कर रहा). जब उस दौर के लेखकों ने अपनी रातें काली की तब जा कर हमे...

सन्नाटा अंकुर फूटेगा

रैन जगू मैं, दिन सो जाऊं  इक सन्नाटे की बात बताऊँ  सन्नाटे में इक बीज पड़ा है  भाग भाग के खीज पड़ा है  दफ्तर दफ्तर माटी डाले  कटपुतली बन बात दबा दें  सन्नाटे से दूर रखा है  हमको चकनाचूर रखा है  नैन रैन हो आए जब  बूंद बूंद बरसाए जब  गम का दरिया छुटेगा  सन्नाटा अंकुर फूटेगा     जब रैन दिवानी आएगी  ख्वाब फसल लहराएगी  अक्षर  शब्द  लुटाएगी गीत  कहानी  गाएगी  ‪#‎Sainiऊवाच‬

स्याही की जादूगरी

Image
कभी आंसू कभी मुस्कान कभी मन की उधेड़बुन कोरे कागज़ों का सन्नाटा  जिसे अकसर नहीं भाया कभी रंग लिखती है कभी खुश्बू लिख डाले कभी चहकन सुनाती है  कभी थिरकन पिरोती है  स्याही की जादूगरी को  दुनिया गुलज़ार कहती है जन्मदिन पर सत-सत नमन करूँ मैं कलम छोटा सी ‪#‎Sainiऊवाच‬

मेरी किस्मत में पत्थर था

कभी रोना नहीं आया  कभी हंसना नहीं आया  मेरी किस्मत में पत्थर था जिसे धड़कना नहीं आया ------------------------------------------------- हाँ! मैं भी बिकाऊ था  मुझे बिकने की चाहत थी  एक मुस्कान के बदले  हम दिल हार बैठे थे  बाजारों में कटी उम्र  मगर बिकना नहीं आया ----------------------------------------------------------- न जख्म ठहरेंगे, न दर्द ठहरेगा  तेरा साथ देने को कोई नहीं होगा तन्हाई वफा देगी या बेवफा होगी  हमेशा साथ चलने को कोई नहीं होगा -------------------------------------------------- हसरतों के बोझ ने सर को झुकाया है  जब अदना सा खादिम भी आंखें दिखाता हो समझो हसरतों की गठरी कहीं पे छोड़ आया है ----------------------------------------------------- कभी है बर्फ सी गर्मी  कभी है आग की ठंडक शब्दों से गलत खेला हम रातें बहोत जागे ------------------------------------------------------- कभी किरदार जीता है  कभी किरदार मरता है  कलम की ये भी है खूबी कि स्याही लाल लि...

नींद के आगोश में दुनिया है

नींद के आगोश में दुनिया है  और कुछ को सपने सोने नहीं देते ----------------------------------------- पुरानी रूकावटें हटाई तो नई से दोस्ती कर ली  बहाने बंधने के ढूंढता रहता हूँ  मैं चाह के भी हवा हो नहीं पाता ----------------------------------------- नशा हजारों का कुछ सौ का इलाज भी महंगा लगे खुद से इतनी बेदिली क्यों  सैनी लौट चलो ये आग कुछ नहीं देगी ----------------------------------------- कवि हुआ है ढोंगी अब ढोंग करेगी कविता  सम्मानों की लीपापोती  स्मृति चिह्नों का आडंबर  भाव की गठरी नहीं खुलेगी  ढोंग करा कर ढोंग बिकेगी ----------------------------------------- वर्तमान था पड़ा निढ़ाल  जकड़े उसको भूतकाल  अब भविष्य की बेड़ी बनता  वर्तमान हो रहा भूतकाल #Sainiऊवाच

हम दिल को अनसुना करते गए

दिल के सवालों का कोई जवाब न था  हम दिल को अनसुना करते गए ------------------------------------------------ कुछ यूँ है जिंदगानी न ख्वाब न कहानी  न ठोर न ठिकाना  मुकद्दर है बहे जाना  इश्क़ की लकीरें  हाथों में बहुत ढूंढी जो था ही नहीं  उसे ढूंढते हैं  हम भी बड़े हैं जाहिल होश बना दुश्मन  मयखाना मेरा साहिल ------------------------------------------------ जब जिस्म चाहेगा तो हार जाए सैनी  रूहानियात की चाह मुझे पागल बनाएँ जाती है ------------------------------------------------ प्रेम की परिधि में  बंधने को आतुर मन वर्ष बीते जा रहे हैं  स्पर्श के अभाव में  हृदय कब से प्रार्थी है  वरदान तुम न दे सको तो शुष्क होने का अभिशाप दे दो #Sainiऊवाच

आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है

किताबों में ज्ञान भी होता है ये जरा देर में मालूम पड़ा हमको। माजरा कुछ यूँ है कि हमें बचपन में नींद जरा ज्यादा आती थी। जबरन स्कूल भेजने का नतीजा ये हुआ कि हमने अनजाने में यह जान लिया कि आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है। हमने गुस्से में किताबों की ओर देखा तो हमें ज्ञात हुआ कि इनका तो बिस्तर भी बनाया जा सकता है। हमने आव देखा न ताव बस्ता उठाया और स्कूल के पीछे वाले खेत में घुस पड़े, पेड़ के नीचे अपन आसन जमाया और चैन की नींद ली। आवश्यकता और उसके बाद किया गया आविष्कार कभी कभी आपका पिछवाड़ा भी लाल कर सकता है। हुआ भी यही जैसे माँ को हमारे आविष्कार के बारे में एक भेदी ने बताया, माँ भड़क उठी। और माँ ने फैसला किया कि हमें बच्चों पर वर्षों से प्रयोग होने वाले आविष्कार माने बेंत से भेंट कराने का अवसर आ गया था। अंततः लाल हमारी भी हुई और हमने यह सीख कि आविष्कार हमेशा दूसरे के सामान पर करें। ‪#‎Sainiऊवाच