शोर

शोर शोर शोर शोर शोर
कहीं तालियों का शोर है 
कहीं थालियों का शोर
शोर शोर शोर शोर शोर


कहीं खुशपुसाहटों का शोर
कहीं दहाड़ता है शोर ये
शोर शोर शोर शोर शोर


दौड़ है तो शोर है 
रूक गया तो शोर
शोर शोर शोर शोर शोर


चीख चीख कर दुआ
कहीं पार्थना का शोर
आसमां ये चुप रहे 
जमीन का है शोर
शोर शोर शोर शोर शोर


दफ्तरों का शोर है 
और बरतनों का शोर
कभी शोर ताल दे गई 
कभी शोर बेसुरी
शोर शोर शोर शोर शोर


बह रहा है शोर
तो बदल राह शोर
वोट का है शोर 
तो नोट का है शोर
शोर शोर शोर शोर शोर


शोर की दो आंख है 
कान भी हैं दो
एक मुहँ उगल रहा 
है बात बात शोर
शोर शोर शोर शोर शोर


Comments

Popular posts from this blog

तुम शाम बिताने आजाना

मांगो वत्स क्या मांगते हो

Two Minutes